
आदित्य को लुमिनारा वापिस आये हुए तीन महीने हो गये थे। विश्वा ने आदित्य से बहुत लड़ाई की थी कि वो कैसे उसे वहाँ छोड़ आया उसे इसलिए तो नही जाने दिया था उसके साथ कि वो उसे छोड़ आये। देवा ने तो फिर भी सब्र कर लिया था जब आदित्य ने उसे पूरी बात बताई थी कि इनाया की मोम ने क्या कहा, जाहिर था वो इनाया की mom थी उनका इनाया पर पहला हक था लेकिन विश्वा ये नही मानता था उसका तो यही मानना था कि सिर्फ उनका ही इनाया पर हक है और यही वजह थी कि उन तीनो भाइयो मे ज्यादा बात नही हो रही थी, इतने दिन हो गये थे एक साथ बैठ कर तीनो ने खाना नही खाया था।
एक बार पहले भी ऐसा हुआ था जब उनके baby का abortion हो गया था और इनाया उन्हे छोड़ जा चुकी थी तब भी उन तीनो ने एक दूसरे से ज्यादा बात नही की थी पर इस बार तो कुछ ज्यादा ही हो गया था आदित्य अपना वक्त बाहर ही बिताता था और विश्वा को अपने म्यूजिक स्टूडियो जाना होता तो ठीक वरना वो penthouse मे रहता था ।







Write a comment ...